Uncategorized

भिलाई में प्रेमिका ने की आत्महत्या… ब्वॉयफ्रेंड के घरवालों ने शादी से किया मना, फांसी लगाकर दी जान

15 अगस्त विज्ञापन


रायपुर नाका निवासी नाबालिग किशोरी ने प्रेम संबंधों को लेकर मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने लड़के और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए मोहन नगर थाने का घेराव किया। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 06 May 2025 03:55:17 PM (IST)

Updated Date: Tue, 06 May 2025 03:59:12 PM (IST)

भिलाई में नाबालिग युवती की आत्महत्या का मामला। (फाइल फोटो)

भिलाई, नईदुनिया प्रतिनिधि। नाबालिग के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मृतका के घरवालों ने मोहन नगर थाने का घेराव कर दिया l दरअसल, रायपुर नाका निवासी नाबालिग का यहां के एक नाबालिग किशोर से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी घर वालों को लग गई थी।

लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी की बात की, लेकिन लड़के के घरवालों ने साफ मना कर दिया। उसके बाद से लड़की गुमशुम सी रहने लगी थी। सोमवार को उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी व नाबालिग किशोर के बीच प्रेम संबंध था l 27 अप्रैल को नाबालिग को लड़का अपने साथ लेकर गया था। रात को वापस छोड़ दिया। लड़की के घरवालों ने इसके लिए नाबालिग को डांट लगाई।

परिवार वालों को पता चला कि दोनों में प्रेम संबंध है। लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। लड़के के घरवालों से बात की गई। उन्होंने कहा कि बालिग होने के बाद दोनों की शादी कर दी जाए।

naidunia_image

लड़के वालों के मना करने पर की आत्महत्या

  • लड़की वालों की शादी की बात को लड़के वालों ने नहीं माना। शादी से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद लड़की के घरवालों ने बेटी पर लड़के से खतरे का अंदेशा जताया। थाने में आवेदन भी दिया। घरवालों व आसपास के लोगों को लड़की के प्रेम संबंध की जानकारी लग गई l इसे लेकर नाबालिग काफी गुमशुम रहने लगी। वह डिप्रेशन में आ गई थी।
  • लड़की पांच मई को घर में अकेली थी। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l घटना के बाद मंगलवार को परिजनों के साथ आसपास के लोग मोहन नगर थाना पहुंचे। लड़की की आत्महत्या के लिए लड़के को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों की मांग है कि लड़के को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!