Uncategorized

भाजपा नेता पर लोहे की रॉड से हमला, दोनों पैर में आई गंभीर चोट, कोरबा में जिला पंचायत सदस्य समेत 4 गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर के साथ जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली और उसके साथियों ने मारपीट की। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 10:59:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 10:59:21 PM (IST)

रज्जाक ने साथियों संग मिलकर नेता को पीटा।

HighLights

  1. श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन अस्पताल पहुंचे
  2. घायल भाजपा नेता शिवबालक का जाना हाल
  3. रज्जाक ने साथियों संग मिलकर नेता को पीटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर के साथ जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली और उसके साथियों ने मारपीट की। घटना में तोमर के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है और उनका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में रज्जाक खान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों के विवाद में लोहे की रॉड से हमला

शिवबालक तोमर और रज्जाक अली के बीच पैसों को लेकर बातचीत होनी थी। दोपहर करीब 12 बजे तोमर रज्जाक के साथ वाहन में बैठकर बातचीत के लिए निकले थे। आरोप है कि आईटीआई रामपुर चौक के पास दोनों के मध्य विवाद हो गया और वाहन रोककर तोमर के साथ मारपीट की गई। इस दौरान लोहे की रॉड से हमला किया गया। इससे तोमर के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई।

पुलिस जांच और पुरानी रंजिश की आशंका

घायल तोमर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में रज्जाक अली और उसके साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के कारणों तथा परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में एक मामले में तोमर के भतीजे की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई… याचिका पर हाई कोर्ट ने 24 घंटे में मांगा हलफनामा, 24 जून को अगली सुनवाई

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने जाना हालचाल

घटना की जानकारी मिलते ही श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन अस्पताल पहुंचे और घायल भाजपा नेता का हालचाल जाना। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री देवांगन ने चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक को पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच करने और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!