Uncategorized

बेमेतरा में ढाबे में घुसकर हमला और तोड़फोड़…4 आरोपी गिरफ्तार: कई आरोपी अब भी फरार, पार्किंग और खाने को लेकर हुआ था विवाद – Bemetara News

15 अगस्त विज्ञापन




बेमेतरा जिले के बहेरा स्थित भावेश ढाबा में पार्किंग और खाने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी रंजीत बंजारे समेत कई अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 31 मई को करीब 16 लोग कारों में सवार होकर बहेरा स्थित भावेश ढाबा पहुंचे और वहां विवाद के बाद जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बदमाशों ने ढाबा संचालक कार्तिक राजपूत उर्फ भावेश, नीरज सिंह राजपूत और अन्य लोगों के साथ लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। आरोपियों ने ढाबे में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, प्लास्टिक कुर्सियां, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर को भी नुकसान पहुंचाया। वारदात के बाद कुछ आरोपी अपनी कार और स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रमोद कुमार बंजारे (23), राजकुमार बघेल (27), योगेश बंजारे (31) और रूपेन्द्र जांगड़े (22) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!