हादसा
बेटे की इच्छा पूरी करने तालाब में उतरे पिता की गाद में फंसकर मौत
छत्तीसगढ़ के मोहला में बेटे की इच्छा पूरी करने तालाब में उतरे एक पिता की गाद में फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भुनेश्वर श्रीवास के रूप में हुई है, जो मूलतः हालमीटोला निवासी थे और वर्तमान में मोहला में रह रहे थे।
गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह डुमरटोला के तालाब पहुंचे थे। बताया गया कि उनके करीब 15 वर्षीय बेटे ने कमल का फूल लाने की इच्छा जताई थी, जिसे पूरा करने के लिए वह तालाब में उतरे।
तालाब में उतरने के दौरान वह गाद में फंस गए, जिससे उनकी जान चली गई।
15 अगस्त विज्ञापन




