छत्तीसगढ़

बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का वातावरण मजबूत हुआ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

15 अगस्त विज्ञापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में अब शांति, विश्वास और विकास का वातावरण मजबूत हुआ है। कभी हिंसा और भय से प्रभावित रहे क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसका असर नई पीढ़ी पर भी दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर के बच्चों की आंखों में अब उज्ज्वल भविष्य के सपने हैं। वे भारतीय सेना और सिविल सेवाओं में जाने के साथ डॉक्टर, इंजीनियर और दूसरे क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा रख रहे हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान गुजरात के वडनगर से यात्रा कर रायपुर पहुंचे बाइक राइडर्स के साथ ही बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से आए राइडर्स का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद लक्ष्मी वर्मा और सांसद राजीव शुक्ला उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर सेवा भाव से राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी एक नई पहचान बनाई है और आज पूरा देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!