Uncategorized

बाहरी-हवा का साया बताकर बैगा ने नाबालिग से रेप किया: नींबू बाहर फेंकने के नाम पर साथ ले गया, नर्सरी में डराकर वारदात को अंजाम – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


थाने में शिकायत के अगले ही दिन रेप का आरोपी पकड़ा गया।

दुर्ग जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। जहां बेटी के बीमार होने पर मां ने बेमेतरा जिले के एक बैगा को झाड़ फूंक के लिए बुलाया। 22 दिसंबर को बैगा घर पहुंचा और नाबालिग की स्थिति देखकर बाहरी हवा का साया बताया फिर झाड़-फूंक का नाटक करने लगा।

.

मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी बैगा परमेश्वर बघेल (25 साल) पीड़िता को अपने साथ एक नर्सरी ले गया जहां उसने डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। डर से लड़की 2 दिन चुप रही। फिर अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।

झाड़ फूंक के बहाने बैगा ने नाबालिग से रेप किया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

एक दिन पहले ही दर्ज करवाई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर को पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब थी। इसी दौरान 22 दिसंबर को बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़ के रहने वाले परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा को इलाज और झाड़फूंक कराने के लिए अपने घर बुलाई थी।

आरोपी घर पहुंचा और बेटी की हालत देखते हुए बाहरी हवा का साया बताया। झाड़फूंक करने के बाद नींबू फेंकने का बहाना बनाया और नाबालिग बेटी को अपने साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित नर्सरी के भीतर ले गया।

वहां आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पीड़िता डर के कारण चुप रही।

पुलिस ने रेप के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पुलिस ने रेप के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

दो दिन बाद बताई आपबीती, मां पहुंची थाने

अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को बेटी ने दो दिन के बाद अपनी मां को बताया। इसके बाद परिजनों ने नंदिनी नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की। इस मामले में गुरुवार (25 दिसंबर) को आरोपी युवक परमेश्वर का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खुद को बताता था बड़ा बैगा

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम परसबोड़, जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस की जांच में ये पता चला है कि आरोपी पूरे क्षेत्र में अपने आप को बड़ा बैगा बताकर बीमारियां ठीक करने का दावा करता था। लोग इसकी बातों में आसानी से आ जाते थे। इसी का फायदा उठाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

जेल से छूटकर 70 साल की बुजुर्ग से किया रेप: रायपुर में बेटे ने 5 दिन-तक की दरिंदगी, 5 वर्षीय बच्ची से कर चुका है दुष्कर्म

रायपुर में बेटे ने 5 दिन-तक की दरिंदगी।

रायपुर में बेटे ने 5 दिन-तक की दरिंदगी।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बेटा 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 4-5 दिनों तक रेप करता रहा। जब वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो वृद्ध ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वो 5 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म कर चुका है। घटना मामला आरंग थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!