Uncategorized

अवैध तरीके से सागौन परिवहन करते 2 गिरफ्तार: बलौदाबाजार में वन विभाग ने जब्त किया ट्रैक्टर, कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए – baloda bazar News

15 अगस्त विज्ञापन



बलौदाबाजार में वन विभाग ने अवैध सागौन लकड़ी का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को देवपुर वन परिक्षेत्र में एक ट्रैक्टर से 0.443 घनमीटर सागौन लकड़ी जब्त की गई।

.

वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश पर वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार पैकरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। गश्ती दल ने देवरूम वनोपज जांच नाका के पास एक नीले रंग की सोल्ड पावर ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका।

ट्रैक्टर में परिवहन की जा रही सागौन लकड़ी (4 नग) के संबंध में कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मौके से ग्राम देवरूम निवासी लवकेश यादव (27) और भूपेन्द्र नायक (40) को हिरासत में लिया गया।

इस मामले में छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम, 1969 की धारा 5(1), 15(2) और 16(क) के उल्लंघन पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15679/20 दिनांक 25/10/2025 दर्ज किया गया है और जब्त की कार्रवाई की गई है।

वन विभाग ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गश्ती दलों की निगरानी कड़ी कर दी गई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!