Uncategorized

अंबिकापुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत: बच्चों ने सुबह उठाया तो नहीं उठी, पति पर मारपीट का भी शक – Ambikapur (Surguja) News

15 अगस्त विज्ञापन




अंबिकापुर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक महिला का मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। महिला का पति सुबह किसी काम से पत्नी एवं बच्चों को सोते हालत में छोड़कर कुसमी के लिए चला गया। बच्चों ने सुबह मां को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी। महिला के साथ मारपीट किए जाने की आशंका है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर में किराए के मकान में सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी जमुना चिकवा अपनी पत्नी सुखमनिया (32 वर्ष) एवं बच्चों के साथ रह रहा था। बीती रात दोनों ने साथ में शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों में मामूली बहस भी हुई। रात को वे जमीन पर सो गये। सुबह जमुना चिकवा किसी काम से कुसमी के लिए निकल गया, तब पत्नी एवं बच्चे सो रहे थे। बच्चों ने उठाया तो पता चला मर चुकी है मां
सुखमनिया के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 4 व 3 साल है। दोनों बच्चों ने सुबह 9 बजे मां को उठाने की कोशिश की। वह नहीं उठी तो आसपास के लोगों को बताया कि उनकी मां नहीं उठ रही है। आसपास की महिलाएं घर में पहुंची तो पता चला कि सुखमनिया की मौत हो चुकी है। इसकी सूचना पर गांधीनगर थाना प्रभारी सीपी तिवारी के साथ पुलिस टीम एवं फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने सुखमनिया के पति जमुना को फोन किया तो उसने कुसमी आने की जानकारी दी। पत्नी की मौत की सूचना पर वह वापस अंबिकापुर पहुंचा। फारेंसिक जांच में महिला के पैरों में चोट के निशान मिले हैं। शरीर में अन्य स्थानों पर चोट नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। बच्चों ने पुलिस को बताया कि रात में उसके मां एवं पिता ने साथ में शराब पी थी। मामूली विवाद की जानकारी भी बच्चों ने दी है। हालांकि पड़ोसियों ने किसी तरह का शोर या विवाद की आवाज सुनने से इनकार किया है।
मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद महिला के मौत के कारणों का पता चला सकेगा। पति से भी पूछताछ की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!