Uncategorized

अमरजीत ने खड़गे को बताया अवतार: पूर्व मंत्री बोले- वो अंबेडकर के दूसरे अवतार हैं, भाजपा विधायक बोले इन्हें कांग्रेस से बाहर करो – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


पिछली कांग्रेस सरकार मंत्री रहे अमरजीत भगत का बयान सुर्खियों में है। भगत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का अवतार बता दिया। दरअसल सोमवार को खड़गे की सभा में रायपुर में हुई। उनके आयोजन को

.

भगत के इस बयान के बाद अब सियासी बवाल है। भाजपा के विधायक गुरुखुशवंत ने पूर्व मंत्री को कांग्रेस से बाहर करने की मांग की है। पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा- छत्तीसगढ़ पूरी तरह डूब गया है ऐसे समय में मल्लिकार्जुन खरगे जी आ आए हैं, उनके आने से राज्य को नई संजीवनी मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके आने से छत्तीसगढ़ राज्य का होगा भला होगा। अमरजीत भगत ने कहा- मल्लिकार्जुन खरगे, बाबा साहेब आंबेडकर के दूसरे अवतार हैं।

नाराज हुए भाजपा विधायक भारतीय जनता पार्टी के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़‌गे की तुलना संविधान निर्माता डॉ. भीमराव बाबासाहेब अम्बेडकर से करने पर जमकर हमला बोला है। खुशवंत साहेब ने कहा कि यह डॉ. अम्बेडकर का सरासर घोर अपमान है।

भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस में चापलूसी का बहुत पुराना इतिहास है। पं. नेहरू ने जिन डॉ. अम्बेडकर को चुनाव में हरवाकर अपमानित किया, उसी कांग्रेस में एक नेता ने आज खड़गे को बाबासाहेब अम्बेडकर का अवतार बताकर डॉ. अम्बेडकर का अपमान किया। व्यक्ति पूजा और परिवार-परिक्रमा जिन कांग्रेसियों की अब कुलजमा राजनीतिक हैसियत और नियति रह गई हो, उन लोगों से राष्ट्र के महापुरुषों के सम्मान की कोई उम्मीद करना तो बेमानी है, लेकिन इस तरह महापुरुषों को अपमानित किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खुशवंत साहेब ने कहा कि कदम-कदम पर संविधान की आत्मा को कुचलकर अपनी सत्ता-पिपासा के वशीभूत कांग्रेस लगातार डॉ. अम्बेडकर को संविधान सभा से लेकर उनके राजनीतिक जीवन में अपमानित करती रही और अब तो उनकी तुलना खड़गे से करते हुए खड़‌गे को डॉ. अम्बेडकर का अवतार बताकर पूर्व मंत्री भगत ने सारी हदें ही पार कर दी हैं। खुशवंत साहेब ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़‌गे और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सवाल किया है कि क्या वे भी भगत के इस बयान से इत्तेफाक रखते हैं? यदि नहीं, तो भगत के खिलाफ वे क्या कार्रवाई करने जा रहे हैं? खुशवंत साहेब ने भगत समेत खड़गे और बैज से इस शर्मनाक बयानबाज़ी के लिए बिना शर्त माफी मांगने को कहा है और भगत को पार्टी से बाहर करने की मांग की है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!