Uncategorized

Ambikapur Crime: नौकर ने ड्राइवर के साथ रची साजिश, 5 लाख कैश किए पार, बोला- बांध दिए थे मेरे हाथ-पैर | 5 Lakh Cash Theft In Businessman House

15 अगस्त विज्ञापन


अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के जवाहर मार्केट कॉलोनी निवासी एक व्यवसायी काम करने वाले स्टाफ के भरोसे 11 जुलाई को घर छोडक़र दोस्त व परिवार के साथ कोरबा गया था। इधर नौकर व ड्राइवर ने मिलकर चोरी का प्लान बनाया। दोनों ने आलमारी में रखे 5 लाख रुपए पार (Ambikapur theft news) कर दिए। पुलिस व घर वालों को गुमराह करने के लिए उन्होंने झूठी कहानी गढ़ी। नौकर ने कहा कि उसके हाथ-पैर बांधकर किसी ने चोरी कर ली है। व्यवसायी की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकर, ड्राइवर व एक नाबालिग सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम भी बरामद की है। आरोपियों ने रुपए से भरा झोला डाइट कॉलेज के पीछे बाउंड्रीवाल के पास छिपाकर रखा था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के जवाहर मार्केट कॉलोनी निवासी सुभाष अग्रवाल व्यवसायी है। वह 11 जुलाई को अपने दोस्त व परिवार के साथ कोरबा के सतरेंगा पिकनिक स्पॉट गया था। घर की देख-रेख की जिम्मेदारी काम करने वाले युवक ईश्वर यादव के भरोसे छोड़ा था।

उसी रात को लगभग 3.30 बजे पड़ोसी ने सुभाष अग्रवाल को फोन कर बताया कि आपका नौकर ईश्वर बहुत घबराया हुआ है और बता रहा है कि कोई व्यक्ति घर में घुसकर मेरा हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए थे। किसी तरह खोलकर बाहर निकला हूं। सुभाष अग्रवाल (Theft in businessman house) के कहने पर पड़ोसी घर पर जाकर देखे तो अंदर कमरे का दरवाजे की कुंडी टूटी थी और आलमारी खुली थी।

जब सुभाष अग्रवाल ने वहां से लौटकर देखा तो अलमारी में रखे 5 लाख रुपए कैश व लाखों के जेवरात गायब थे। उसने मामले की रिपोर्ट (Theft case) गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए), 127 (2) दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी।

जेवर नहीं हुई थी चोरी

बड़ी चोरी की वारदात को देखते हुए डीआईजी राजेश अग्रवाल ने गांधीनगर पुलिस व साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। संयुक्त टीम ने घटनास्थल व परिजन का बयान दर्ज किया तो पता चला की जेवर चोरी नहीं हुई है। व्यवसायी की पत्नी ने जेवर को अन्य स्थानों पर रख दिया था, जो सुरक्षित है। केवल 5 लाख रुपए चोरी होने की बात सामने आई।

Ambikapur thieves arrested: ये आरोपी गिरफ्तार

संदेह के आधार पर पुलिस ने नौकर ईश्वर यादव (32) निवासी कोना थाना बगीचा जिला जशपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने संदीप यादव (21) निवासी महुआपारा थाना सूरजपुर, वर्तमान निवास फूंदुरडिहारी के साथ मिलकर योजना बनाई थी। संदीप सुभाष अग्रवाल का ड्राइवर है। संदीप ने अपने साथी अनुराग दास (19) निवासी कुंवरपुर थाना लखनपुर व एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात (Theft in Ambikapur) को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

डाइट के पीछे छिपाकर रखे थे रुपए

पुलिस ने बताया कि चोरी के बाद अनुराग एवं नाबालिग बालक ने रुपए से भरे झोले को बाइक क्रमांक सीजी 15 ईबी 0739 से डाइट के पीछे बाउंड्री वाल के पास जाकर छिपा दिया था। पुलिस ने पूरी रकम बरामद (Ambikapur crime case) कर ली है।

कार्रवाई में गांधीनगर टीआई प्रवीण कुमार द्विवेदी, एसआई दिलीप दुबे, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, जयदीप सिंह, विकास सिन्हा, आरक्षक विकास मिश्रा, मनीष सिंह, सुल्तान अहमद, विकास सिंह, राहुल सिंह, राहुल गुप्ता व रमन मण्डल सक्रिय रहे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!