Uncategorized

अक्षय कुमार के ड्राइवर पर मुंबई पुलिस का एक्शन; लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज, बीती रात हुआ था हादसा

15 अगस्त विज्ञापन


बीती रात अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले में चल रही एक कार और ऑटो की टक्कर हो गई थी, जिससे कार पलट गई थी। अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में तेज रफ्तार कार के चालक को हिरासत में ले लिया है। जुहू पुलिस स्टेशन ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। 

आरोपी की हुई पहचान


दरअसल, सोमवार रात जुहू में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक ऑटो-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ऑटो-रिक्शा पलट गया और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले में चल रही कार से जा टकराया। मुंबई पुलिस के अनुसार, दो कारों और एक ऑटो-रिक्शा की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। आरोपी की पहचान राधेश्याम राय के रूप में हुई है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच दुर्घटनास्थल से वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनमें स्थानीय लोग अधिकारियों को मलबे से एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऑटो-रिक्शा चालक को भी चोटें आई हैं और उसके भाई के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।

यह खबर भी पढ़ेंः कौन हैं रान्या राव? तस्करी मामले में जेल की सजा काट रही बेटी, अब डीजीपी पिता का अश्लील वीडियो वायरल

ऑटो-रिक्शा चालक के भाई ने की इलाज की गुहार


ऑटो-रिक्शा चालक के भाई मोहम्मद समीर ने एएनआई को बात करते बताया कि यह पूरी घटना सोमवार 19 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे घटी। मेरे भाई का रिक्शा पूरी तरह से नष्ट हो गया। उसकी हालत गंभीर है। हमारी बस यही गुजारिश है कि मेरे भाई को उचित चिकित्सा उपचार, आवश्यक दवाइयां मिलें और क्षतिग्रस्त रिक्शा के लिए मुआवजा दिया जाए। अक्षय कुमार ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!