Current NewsEducationGovernment NewsLocal newsSocial Mediaजशपुर

हाईकोर्ट के आदेश के बाद मूलपद पर भेजे गए जशपुर बीईओ ,कल्पना मिली बीईओ पद की जिम्मेदारी

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीईओ का तबादला, सहायक बीईओ को मिली जिम्मेदारी

15 अगस्त विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीईओ का तबादला, सहायक बीईओ को मिली जिम्मेदारी

जशपुर: जशपुर विकासखंड में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जशपुर लक्ष्मण शर्मा को उनके मूल पद, व्याख्याता, पर वापस भेज दिया गया है।

इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली सहायक बीईओ कल्पना टोप्पो को अब विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जशपुर का पद सौंपा गया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में हाईकोर्ट के फैसले का स्पष्ट उल्लेख करते हुए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीईओ लक्ष्मण शर्मा को अब शासन उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलडेगा, विकासखंड पत्थलगांव में व्याख्याता के पद पर कार्य करना होगा।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ था। सहायक बीईओ कल्पना टोप्पो ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बीईओ लक्ष्मण शर्मा के नियुक्ति को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता का तर्क था कि सहायक बीईओ को रहते हुए व्याख्याता को बीईओ का पद दिया गया जो की गलत है बीईओ का पद उन्हें ही दिया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाया और बीईओ लक्ष्मण शर्मा को उनके मूल पद पर वापस भेजने का आदेश दिया। अब देखना होगा कि यह फैसला शिक्षा विभाग में अन्य बीईओ के पदों पर व्याख्याता की हुई नियुक्तियों पर क्या प्रभाव डालता है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!