Crime NewsCurrent Newsछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

कोरबा जिले में चिरमिरी के पोंडी निवासी एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला सामने आया

15 अगस्त विज्ञापन

कोरबा जिले में चिरमिरी के पोंडी निवासी एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र देवांगन को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया।

यह घटना ट्रक की स्टेपनी चोरी होने के बाद हुई। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने ड्राइवर को पकड़कर बांध दिया और बेल्ट, डंडों व लात-घूंसों से बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप भी है।

पीड़ित किसी तरह मौके से भाग निकला और फोन पर अपनी पत्नी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह बस से चिरमिरी पहुंचा और अपने परिजनों को आपबीती बताई।

घटना के बाद परिजनों ने पोड़ी थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रक मालिक और उसके साथियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

पोड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि चूंकि घटना स्थल कोरबा जिला है, इसलिए पोड़ी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर कोरबा पुलिस को भेजी जाएगी ताकि आगे की कार्रवाई हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!