ACB raid: Video: एसीबी ने शराब सप्लायर अशोक अग्रवाल के घर पर मारा छापा, 14 करोड़ के जमीन के दस्तावेज जब्त | ACB raid: ACB raids liquor supplier Ashok Agarwal’s house

कारोबारी व सप्लायर अशोक अग्रवाल (ACB raid) मूलत: राजपुर का रहने वाला है वह लंबे समय से एमजी रोड अंबिकापुर स्थित रामनिवास कॉलोनी में रहता है। कांग्रेस शासन काल में हुए डीएमएफ घोटाले में अशोक अग्रवाल का नाम आया था। पूर्व में ईडी की टीम ने इसके घर पर छापेमारी की थी और दस्तावेज जब्त किए थे।
वहीं सोमवार की सुबह एसीबी की टीम (ACB raid) ने रामनिवास कॉलोनी स्थित आवास पर छापा मारा है। एसीबी की 10 सदस्यीय टीम ने लगभग 8 घंटे तक कार्रवाई की। टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
ACB raid: जमीन के मिले हैं दस्तावेज
बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम (ACB raid) ने कार्रवाई के दौरान अशोक अग्रवाल के निवास से 14 करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीन के कागजात भी बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान अशोक अग्रवाल ने अंबिकापुर, बलरामपुर और सूरजपुर सहित अन्य जगहों पर बेशकीमती जमीन खरीदी थी। सूत्रों के अनुसार शराब घोटाले के रुपयों से बेशकीमती जमीन खरीदने के आरोप सप्लायर अशोक अग्रवाल पर लगे हैं।

तीन दिन के अंदर दूसरी कार्रवाई
एसीबी की पिछले 3 दिन के भीतर यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पूर्व शनिवार को टीम (ACB raid) ने अंबिकापुर के कपड़ा कारोबारी व सप्लायर अशोक अग्रवाल व मुकेश अग्रवाल के निवास पर छापा मारा था।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान अशोक व मुकेश अग्रवाल के घर से 19 लाख कैश सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए थे। इसके बाद कार्रवाई के तीसरे दिन सोमवार को एसीबी की टीम ने शराब सप्लायर अशोक अग्रवाल के निवास स्थित रामनिवास कॉलोनी में छापा मारा है।
कारोबारियों में हडक़ंप
एसीबी व इओडब्ल्यू की टीम (ACB raid) द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से कारोबारियों व सप्लायरों में हडक़ंप है। एसीबी व ईओडब्ल्यू की टीम ने जिन दोनों कारोबारियों के निवास पर छापे मारे हैं, उनके निवास पर पूर्व में ईडी की टीम भी कार्रवाई कर चुकी है। इन दोनों कारोबारियों का नाम डीएमएफ घोटाले में आया है तथा इनके नाम एफआईआर भी दर्ज हैं।




