Uncategorized

आम्रपाली एक्सप्रेस के आगे कूदी छत्तीसगढ़ की महिला, ऊपर से गुजर गई 21 कोच की पूरी ट्रेन… ऐसे बची जान

15 अगस्त विज्ञापन


आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने कूदी छत्तीसगढ़ की महिला रामशिला की जान बाल-बाल बच गई। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 06:37:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 07:02:05 PM (IST)

आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने कूदी महिला (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. उन्नाव स्टेशन पर महिला ट्रेन के आगे कूद गई
  2. 21 कोच गुजरने के बाद भी महिला सुरक्षित बची
  3. जीआरपी और RPF ने महिला को बाहर निकाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। उन्नाव रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। प्लेटफार्म नंबर दो पर आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने एक महिला कूद गई। ट्रेन के 21 कोच उसके ऊपर से गुजर गए, लेकिन ट्रैक के बीचों-बीच लेट जाने की वजह से उसकी जान बच गई।

घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला के कान में चोट लगी थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

परिवार के साथ गांव लौट रही थी महिला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के आम्रपाली गांव निवासी रामशिला अपने पति गंगाराम, बेटे सागर और भाई जय के साथ अचलगंज क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करती हैं। परिवार पिछले कई महीनों से वहीं रह रहा था।

शनिवार रात सभी लोग अपने गांव लौटने के लिए उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। परिवार प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। महिला के बेटे सागर ने बताया कि उसके पिता प्लेटफार्म पर सो रहे थे, जबकि वह कुछ सामान लेने के लिए स्टेशन से बाहर गया था।

अचानक ट्रेन के सामने कूद गई महिला

आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि रात 12:04 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच रही थी। इसी दौरान रामशिला अचानक ट्रैक पर कूद गई। महिला ट्रैक के बीच लेट गई, जिससे ट्रेन के कई डिब्बे उसके ऊपर से निकल गए। गनीमत रही कि उसे गंभीर नुकसान नहीं हुआ और उसकी जान बच गई।

महिला ने नहीं बताया कारण

आरपीएफ और जीआरपी ने महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार के अनुसार, महिला से कई बार पूछा गया कि उसने ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास क्यों किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिवार के साथ दूसरी ट्रेन से भेज दिया गया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!