Uncategorized

मुंगेली में स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा: 125 मीटर लंबे तिरंगे के साथ स्कूली बच्चों ने दिया एकता का संदेश – Mungeli News

15 अगस्त विज्ञापन


मुंगेली में स्वतंत्रता दिवस के पहले आगर खेल परिसर से जिला कलेक्टोरेट के जनदर्शन कक्ष तक ‘हर घर तिरंगा’ की थीम पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशप्रेम की भावना जगाना और पारस्परिक सद्भाव को बढ़ावा देना था।

.

इस यात्रा में विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम की विशेषता 125 मीटर लंबा तिरंगा था, जिसे स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में थामा।

जनदर्शन कक्ष में आयोजित समापन समारोह में विधायक मोहले ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने संविधान और कानून का पालन करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने संगठन और एकता की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन से ही राष्ट्र और परिवार मजबूत होते हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!