{“_id”:”68794ea66975531f430483bc”,”slug”:”donald-trump-health-updates-swelling-in-legs-injury-marks-on-hands-white-house-karoline-leavitt-no-worries-2025-07-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Donald Trump Health: ट्रंप के पैरों में सूजन और हाथों पर चोट के निशान, व्हाइट हाउस ने कहा- घबराने की बात नहीं”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}
Donald Trump Health: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों में सूजन और हाथों पर चोट के निशान दिखने की खबर है। इस मामले में व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रंप जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। घबराने की बात नहीं है। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप की सेहत पर अपडेट साझा किया। जानिए पूरा मामला
डोनाल्ड ट्रंप और कैरोलिन लेविट (फाइल) – फोटो : एएनआई
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के निचले हिस्से में सूजन और हाथों पर चोट के निशान पाए गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ट्रंप के मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए लेविट ने मीडिया को बताया कि ट्रंप की जांच और उनके पैरों का अल्ट्रासाउंड कराया गया है। इसमें क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी का पता चला है। यह स्थिति 70 साल से अधिक उम्र के लोगों में पाई जाती है। लेविट ने कहा, राष्ट्रपति की हालिया तस्वीरों में उनके हाथ के पिछले हिस्से पर मामूली चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति स्वास्थ्य संबंधी सभी एहतियात बरत रहे हैं। घबराने की बात नहीं है।