Uncategorized

CG ka Mausam: प्रदेश में कई इलाकों में झमाझम बारिश से लोगों मिली गर्मी से राहत, 14 जून तक आ सकता है मानूसन

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में प्री-मानसून का आगमन हो गया है। रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में मंगलवार शाम झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज किया गया। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रदेश में 14 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है।

By Roman Tiwari

Edited By: Roman Tiwari

Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 09:53:46 AM (IST)

Updated Date: Wed, 11 Jun 2025 01:57:12 PM (IST)

कई इलाकों में हुई बारिश

HighLights

  1. राजधानी सहित प्रदेश के कई हुई झमाझम बारिश
  2. प्री-मानसून का प्रभाव, 14 जून से मानूसन सक्रिय
  3. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, कई जिलों में अलर्ट जारी

राज्य ब्यूरो, रायपुर: राजधानी समेत प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में मानसून 14 जून तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले ही मंगलवार की शाम कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि फिलहाल प्री-मानसून की बारिश हो रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है, जिससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होगी। वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जो मानसून की प्रगति में सहायक होंगी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है। नागरिकों को इस दौरान सतर्कता बरतनी बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: उत्तराधिकार को लेकर Chhattisgarh High Court का फैसला, दत्तक पिता नहीं बन सकता संपत्ति का उत्तराधिकारी, सिर्फ नॉमिनी होना काफी नहीं

प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों को ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। आंचल में अभी बादलों की स्थिति बनी रहेगी जिसके कारण अधिकतम तापमान में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना अब नहीं है। इधर मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। शाम को चली तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी और उमड़ से थोड़ी राहत मिली।

यह भी पढ़ें: तोमर बंधुओं के करीबियों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, UP में छिपे हैं दोनों भाई

बिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मंगलवार को बिलासपुर का मौसम अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज व ठंडी हवाएं चली। शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई पर 41.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 38.6 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियां अब धीरे-धीरे तेज होंगे। डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बन रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!