रायगढ़ में माता के जयकारे से गूंज रहे देवी मंदिर: मां बंजारीधाम, बूढ़ी माई मंदिर में मनोकामन ज्योत प्रज्वलित, देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा तांता – Raigarh News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में चैत्र नवरात्र को लेकर सभी देवी मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। माँ बंजारीधाम, बूढ़ी माई मंदिर में मनोकामना दीप प्रज्वलित किए गए हैं। साथ ही मंदिर समितियों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भी कई व्यवस्था की गई है, ताकि भीड़ में उन्हें कोई परेशानी न हो। गुरुवार को तराईमाल में मां बंजारी मन्दिर में चैत्र नवरात्र पर्व 71 वीं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन विधि विधान के साथ प्रारम्भ किया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम तराईमाल से माँ बंजारी धाम तक कलश यात्रा भी निकाली गई। इसमें कर्मा नृत्य दल के साथ सैकड़ों महिलाओं द्वारा वस्त्र आभूषण से सुसज्जित होकर कलश यात्रा में शामिल हुई। बताया जा रहा है बंजारी मंदिर में तेल और घी दोनों के तकरीबन ढाई हजार मनोकामना ज्योत और शहर के बूढ़ी माई मंदिर में लगभग 2 हजार ज्योत प्रज्वलित किए गए। चैत्र नवरात्र के पहले दिन सुबह से श्रद्धालुओं की मंदिर में उमड़ने लगी थी और यह स्थिति सभी देवी मंदिरों में था। जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया।
भंडारा का भी किया गया आयोजन
नवरात्र के अवसर पर बंजारीधाम में पूजा अर्चना करने के लिए रायगढ़ शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूसरे राज्य से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर समिति के तरफ से श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो, इसके लिये हर दिन भोजन भंडारा का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा पानी, पार्किंग व अन्य तरह की व्यवस्था की जाती है।
Source link




