Uncategorized
Crime News: रायपुर एम्स के डॉक्टर ने किया सुसाइड, फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली लाश | Crime news: Raipur AIIMS doctor commits suicide, Found dead Body

CG Crime News: फ्लैट में मिली लाश
जानकारी के अनुसार मूलतः आंध्र प्रदेश का निवासी डॉ. ए रवि यहां एम्स में कार्यरत था। वह एम्स परिसर के पास बी ब्लॉक, हर्षित टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 221 में अकेले रहता था। शनिवार देर रात रवि अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर सो गया। वहीं आज दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सभी को मौत के बारे में पता चला।
यह भी पढ़ें
CG Crime News: युवक पर बेसबॉल बैट से हमला, सौतेले पिता के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या मानकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड के सबूत नहीं मिले है। फिलहाल मोबाइल समेत अन्य चीजों से पुलिस मौत की वजह तलाश रही है। अन्य डॉक्टरों से भी पूछताछ कर रही है। इधर मौत की घटना से एम्स में सनसनी फैल गई।
15 अगस्त विज्ञापन




