Uncategorized

CG News: ट्रेन में सफर के दौरान अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचे से पहले हुई मौत, लू लगने की आशंका | CG News: Woman dies in moving train

15 अगस्त विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के सेमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर निवासी मालकी बाई राठौर पति कृष्णा राठौर (53 वर्ष) विगत दिनों दोनों पुरी गए थे, जहां से गुरुवार को पुरी-इंदौर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-2 में सवार होकर भोपाल जाने के लिए निकले थे। इस दौरान इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जब ट्रेन झारसुगुड़ा पहुंची तो मालकी बाई राठौर की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे उसके पति कृष्णा राठौर ने इसकी सूचना रेलवे को दिया।

यह भी पढ़ें

IED की चपेट में आने से जवान घायल, 10 हजार से अधिक जवानों के घेरे में लगभग 1500 माओवादी… 5वें दिन भी जारी है गोलीबारी

अस्पताल पहुंचे से पहले हो गई मौत

ऐसे में शुक्रवार को सुबह 10 बजे जब ट्रेन रायगढ़ स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी व रेलवे टीम पहले से प्लेटफार्म पर मौजूद थी और महिला को ट्रेन से उताकर तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर ही उपचार हुआ कि महिला की मौत हो गई। ऐसे में जीआरपी ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते महिला को लू लग गई होगी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी है, हालांकि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!