Uncategorized

पुलिस ने पिताईबंद रोड पर 6.48 लीटर मसाला शराब पकड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

थाना राजिम पुलिस ने 6.48 लीटर अवैध देशी मसाला शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजीव लोचन राइस मिल के आगे पिताईबंद रोड पर एक मोटरसाइकिल से अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सीजी 04 एमसी 9653 को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अशोक बंजारे 37 और कुलदीप खंडेलवाल 27 बताया। दोनों ग्राम तामासिवनी के रहने वाले हैं। तलाशी में उनके कब्जे से 6.48 लीटर देशी मसाला शराब मिली। इसकी कीमत करीब 3,600 रुपए बताई गई। पुलिस ने शराब के साथ करीब 20 हजार रुपए की मोटरसाइकिल भी जब्त की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किया। इसके बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!