Uncategorized

11 इंस्पेक्टर और 3 एसआई का हुआ ट्रांसफर

15 अगस्त विज्ञापन

भास्कर न्यूज|बालोद जिले के विभिन्न थाने, रक्षित केंद्रों में पदस्थ 11 इंस्पेक्टर और 3 सब इंस्पेक्टर का प्रशासनिक दृष्टिकोण का एसपी ने मंगलवार को ट्रांसफर किया है। एसपी कार्यालय से जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार जिला यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर रविशंकर पांडेय को गुंडरदेही थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुंडरदेही में पदस्थ नवीन बोरकर को जिला यातायात प्रभारी बनाया गया है। नवीन इसके पहले भी जिला यातायात की कमान संभाल चुके है। इस लिहाज से दूसरी बार नवीन को जिम्मेदारी दी गई है। थाने में पदस्थ कई प्रभारियों को रक्षित केंद्र व थाने में अटैच किया गया है। जारी सूची के अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय दल्लीराजरा मंे पदस्थ इंस्पेक्टर सखाराम मंडावी को मंगचुवा का थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह एसडीओपी कार्यालय गुंडरदेही में पदस्थ इंस्पेक्टर मोहन निषाद को देवरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीओपी कार्यालय बालोद मंे पदस्थ इंस्पेक्टर नरेंद्र दुबे को सुरेगांव थाना प्रभारी, एसडीओपी कार्यालय गुरूर में पदस्थ इंस्पेक्टर उत्तम गांवड़े को रनचिरई थाना प्रभारी, नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा में पदस्थ इंस्पेक्टर नरेश देशमुख को अर्जुंदा थाना प्रभारी, रक्षित केंद्र में पदस्थ इंस्पेक्टर सोनसिंह सोरी को सनौद थाना प्रभारी बनाया गया है। राजहरा थाने में पदस्थ इंस्पेक्टर अविनाश सिंह को डौंडीलोहारा थाने की कमान सौंपी गई है। रनचिरई थाने में पदस्थ इंस्पेक्टर दिनेश कुर्रे को सीसीटीएनएस एवं 3 नए कानून का क्रियान्वयन कार्य(एसपी कार्यालय बालोद) का प्रभारी बनाया गया है। एसआई मनीष शेण्डे को रक्षित केंद्र बालोद भेजा वहीं देवरी थाने के प्रभारी एसआई मनीष शेण्डे को रक्षित केंद्र बालोद भेजा गया है। सनौद थाने के प्रभारी एसआई राधा बोरकर को बालोद थाने और अर्जुंदा थाने के प्रभारी एसआई इंद्रा वैष्णव को राजहरा थाने में भेजा गया है। ट्रांसफर सूची की प्रतिलिपि दुर्ग रेंज के आईजी, रक्षित निरीक्षक, राजपत्रित अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों को भेजी गई है। नए एसपी की ज्वाइनिंग के बाद माना जा रहा था कि तबादला किया जाएगा।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!