Uncategorized

School Dress Code: यहां के सरकारी स्‍कूल में बदली बच्‍चों की यूनिफॉर्म, इस नए लुक में आएंगे नजर

15 अगस्त विज्ञापन


School Dress Code: रायगढ़ जिले के सरकारी स्कूल के छात्र इस बार नए डिजाईन व रंग के यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। इस बार शासन ने सरकारी स्कूल के यूनिफॉर्म के रंग व डिजाईन में बदलाव किया है।

16 जून से शिक्षण सत्र शुरू हो गया है, लेकिन शासन से मिलने वाला यूनिफॉर्म स्कूलों तक नहीं पहुंचने के कारण अब तक छात्र पिछले सत्र मिले पुराने यूनिफॉर्म का उपयोग कर रहे थे तो वहीं कुछ छात्र जो नव प्रवेशी हैं वे रंग-बिरंगे यूनिफॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन जल्द ही अब ये छात्र नए रंग के यूनिफॉर्म में नजर आएंगे।

शासन ने बालकों के लिए गाढ़ा नीला रंग के पेंट के साथ हल्के नीले रंग के चेक शर्ट तय किया गया है। इसी प्रकार छात्राओं के लिए भी यूनिफॉर्म तय किया गया है। शासन ने यूनिफॉर्म में बदलाव करते हुए इसका वितरण शुरू कर दिया है, लेकिन यूनिफॉर्म में हुए बदलाव के कारण एक साथ सप्लाई नहीं आ पा रही है जिसके कारण कुछ ब्लाक के स्कूलों को यूनिफॉर्म मिला है तो कुछ को नहीं।

पहली से 8वीं तक के छात्रों को मिलती है यूनिफॉर्म

शासन की योजना के अनुसार जिले के करीब 200 से अधिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को यूनिफॉर्म का वितरण किया जाता है, लेकिन इस बार युक्तियुक्तकरण के तहत कई स्कूल बंद हुए हैं जिसके कारण वास्तिवक संख्या स्पष्ट नहीं है।

एक विकासखंड में ही पहुंची यूनिफॉर्म

जिले में रायगढ़ विकासखंड के स्कूलों के बच्चों के लिए ही शासन से यूनिफॉर्म की सप्लाई मिली है, शेष पुसौर लैलूंगा, धरमजयगढ़, खरसिया और घरघोड़ा क्षेत्र के स्कूलों के लिए अभी तक यूनिफॉर्म नहीं मिल पाया है। जिसके कारण उक्त क्षेत्र के स्कूलों में अभी भी रंग-बिरंगे यूनिफॉर्म में बच्चे दिख रहे हैं।

इस बार गणवेश के रंग व डिजाईन में कुछ बदलाव किया गया है, जिसके कारण सप्लाई में देरी हो रही है। अभी रायगढ़ ब्लाक के लिए यूनिफॉर्म मिल पाया है। – व्हीके वैंकट राव, डीईओ शिक्षा विभाग



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!