छत्तीसगढ़

रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

काशीराम चौक, गढ़उमरिया और मार्केट क्षेत्र में देर रात तक पैदल पेट्रोलिंग

15 अगस्त विज्ञापन

( गौरी शंकर गुप्ता ) *29 मई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जूटमिल थाना क्षेत्र के काशीराम चौक, गढ़उमरिया एवं अन्य संवेदनशील इलाकों में लगातार प्राप्त हो रही झगड़ा-मारपीट की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जूटमिल पुलिस ने कल शाम व्यापक फ्लैग मार्च और पैदल पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा भी फ्लैग मार्च में शामिल रहे। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस एवं 6वीं बटालियन के सशस्त्र जवानों द्वारा अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। साथ ही युवकों को थाना बुलाकर समझाइश दी गई कि वे आपसी विवाद, झगड़ा-मारपीट, स्टंटबाजी और अनावश्यक समूहबाजी से दूर रहें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई व्यक्ति आवारागर्दी, बदमाशी या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दिखाई देता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। इस दौरान बीट आरक्षकों एवं थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर भी आमजन को उपलब्ध कराए गए ताकि किसी भी परिस्थिति में सीधे संपर्क किया जा सके।

एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और सीएसपी श्री मयंक मिश्रा भी फ्लैग मार्च में शामिल हुये । जूटमिल पुलिस और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने ओडिशा हाईवे, काशीराम चौक, जूटमिल मार्केट एरिया तथा युवकों के अड्डेबाजी वाले स्थानों में पैदल पेट्रोलिंग की। सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों को भी थाने लाया गया। पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना । फ्लैग मार्च के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी गई तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

*“जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, मारपीट, अड्डेबाजी या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिक निर्भीक होकर पुलिस को सूचना दें, प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी रहेगी तथा कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!