Uncategorized

धमतरी में खाली प्लॉट पर रखे सिंचाई पाइपों में आग: दमकल ने बुझाई, बड़ा हादसा टला; कॉलोनी में फैली दहशत – Dhamtari News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक खाली प्लॉट पर रखे सिंचाई पाइपों में भीषण आग लग गई। यह शहर के विवेकानंद गली नंबर 3 में हुई, जिससे आसपास की कॉलोनी में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते प्लॉट में रखे बड़ी संख्या में पाइप आग की लपटों में घिर गए। जिस स्थान पर आग लगी, उसके बिल्कुल पास कई लोगों के मकान स्थित हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल ने पाया आग पर काबू स्थानीय लोगों ने प्लॉट से धुआं और ऊंची लपटें उठती देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया। समय रहते आग बुझाने से आसपास के घरों तक आग फैलने से रोक लिया गया। सिंचाई पाइप जलकर खाक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। इस घटना में प्लॉट में रखे कई सिंचाई पाइप पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच जारी हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पाइप किसके थे और आग से कितने रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!