Uncategorized

मन की बात: पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात

15 अगस्त विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां एपिसोड रविवार को प्रसारित होगा। इस बार के एपिसोड में पीएम मोदी 21 जून को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अंतरिक्ष अभियान एक्सिओम मिशन- 4 में शामिल भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के बारे में चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही, 7 जून को शुरू हुई कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का भी उल्लेख कर सकते हैं। 

Trending Videos

 मन की बात : 22 भाषाएं में होता है प्रसारण

‘मन की बात’ कार्यक्रम की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। यह कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं, 29 बोलियों और 11 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। विदेशी भाषाओं में जिन माध्यमों से इसे लोगों तक पहुंचाया जाता है उनमें फ्रेंच, चीनी, तिब्बती, इंडोनेशियाई, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली प्रमुख हैं।

 इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के 500 से अधिक केंद्रों से किया जाता है। जब इसका पहला एपिसोड अक्टूबर 2014 में प्रसारित हुआ था, तब इसकी समय-सीमा 14 मिनट की थी। बाद में जून 2015 में इसे 30 मिनट का कर दिया गया।

पिछले एपिसोड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा

इससे पहले 25 मई को प्रसारित 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत के संकल्प, साहस और आत्मबल की प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा था, इस ऑपरेशन ने देश को राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!