Uncategorized

Balod Road Accident: यात्रियों से खचाखच भरी स्लीपर बस लकड़ी से लदे माजदा से भिड़ी, NH-30 पर मची चीख-पुकार

15 अगस्त विज्ञापन


Balod Bus Accident: बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में एनएच-30 पर रविवार तड़के एक स्लीपर बस खड़ी लकड़ी से लदी माजदा वाहन से टकरा गई। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 11:31:02 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2026 11:31:02 AM (IST)

सुकमा से दुर्ग जा रही बस हाईवे पर खड़े वाहन से टकराई

HighLights

  1. एनएच-30 पर तड़के सुबह स्लीपर बस और माजदा भिड़े
  2. चालक व परिचालक समेत आठ यात्री हादसे में घायल
  3. हादसे के समय बस में लगभग 35 से अधिक यात्री सवार थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालोद: जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से लदी माजदा वाहन से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक और परिचालक सहित आठ से अधिक यात्री घायल हो गए।

जगतरा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगतरा टोल प्लाजा के आगे मरकाटोला कैम्प मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक सड़क किनारे खड़े माजदा वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सुकमा से दुर्ग जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि रॉयल कंपनी की स्लीपर बस सुकमा से धमतरी और रायपुर होते हुए दुर्ग की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक हुए हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

स्लीपर सीटों से गिरकर कई यात्री घायल

दुर्घटना के समय बस की ऊपरी स्लीपर सीटों पर सो रहे कई यात्री झटके से नीचे गिर पड़े। इससे कुछ यात्रियों को चोटें आईं। इस हादसे में बस चालक को गंभीर चोट लगी है, जबकि एक महिला यात्री का पैर बुरी तरह घायल हो गया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास मौजूद राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए तत्काल उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!