छत्तीसगढ़जशपुर

‘गुरुजी’ की शर्मनाक करतूत: पत्थलगांव में प्रधान पाठक सस्पेंड, छात्राओं से अभद्रता और शराबखोरी का आरोप

'Guruji's' shameful act: Head teacher suspended in Pathalgaon, accused of indecent behavior towards female students and drinking alcohol

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर : क्रमांक / 3794 /निलंबन/शिकायत/सं.संचा/2025-26 :: जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर का पत्र क्रमांक/जि.शि.अधि./शिकायत/2025-26/4352/जशपुर दिनांक 28.11.2025 के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार श्री गणेश राम चौहान, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या सुरंगपानी, विकासखण्ड पत्थलगांव, जिला जशपुर के द्वारा शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होना तथा विद्यालय के छात्राओं को अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, विद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से अपशब्दों का प्रयोग व गाली गलौज करना प्रथम दृष्टया सही पाया गया है।

श्री चौहान का उक्त कृत्य अनैतिक एवं शासकीय सेवक के पदीय गरिमा के विपरीत है जो छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम 3 एवं 23 (ख) एवं (ग) का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः श्री गणेश राम चौहान, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या सुरंगपानी, विकासखण्ड पत्थलगांव, जिला जशपुर को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (ख) में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

श्री चौहान का निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, फरसाबहार, जिला जशपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री चौहान को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

(हस्ताक्षर)
संयुक्त संचालक
शिक्षा सरगुजा संभाग
अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़

पृ.क्रमांक /3795/निलंबन/शिकायत /सं.संचा/2025-26
अम्बिकापुर, दिनांक 28/11/2025

प्रतिलिपि :-

  1. संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर को सादर सूचनार्थ।

  2. आयुक्त सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ को सादर सूचनार्थ।

  3. कलेक्टर, जिला जशपुर छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ।

  4. जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर, छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।

  5. विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ एवं आदेश तामिल कराकर पावती अभिस्वीकृति पश्चात् इस कार्यालय में प्रस्तुत करे।

  6. विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।

  7. प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या सुरंगपानी, विकासखण्ड पत्थलगांव, जिला जशपुर छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।

  8. संबंधित श्री गणेश राम चौहान, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या सुरंगपानी, विकासखण्ड पत्थलगांव, जिला जशपुर छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ एवं पालनार्थ।

  9. स्थापना खण्ड-02 प्रभारी कार्यालयीन की ओर सूचनार्थ।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!