रायपुर

900 स्टूडेंट्स ने सीखा सड़क सुरक्षा का पाठ, एसीपी ने दिए ट्रैफिक नियमों के टिप्स

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर यातायात पुलिस ने PM श्री केंद्रीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। कक्षा 6 से 12 के 900 छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। एसीपी सतीश कुमार ठाकुर ने नाबालिगों को वाहन न चलाने की सलाह दी।

रायपुर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में PM श्री केंद्रीय विद्यालय, WRS कॉलोनी में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के करीब 900 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

छात्रों को दी गई ट्रैफिक नियमों की जानकारी

कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक सतीश कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को सड़क संकेतों, ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग किसी भी स्थिति में दोपहिया या चारपहिया वाहन नहीं चलाएं। साथ ही, वाहन चलाने की कानूनी उम्र पूरी होने के बाद भी हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और सभी यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

स्कूलों में चल रहा जागरूकता अभियान

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में रायपुर ट्रैफिक पुलिस शहर के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य बच्चों में शुरुआती उम्र से ही सुरक्षित यातायात की आदत विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई जारी

ट्रैफिक पुलिस शहर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है और उनसे बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील की जा रही है। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार चंद्राकर, उप प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!