अपराध

दुर्ग में महिला की नृशंस हत्या: रेप का विरोध करने पर गला घोंटकर पत्थरों से कुचला, 2 आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोप में दो युवकों, हर्ष यादव (19) और नितेश ठाकुर (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को पैसों का लालच देकर सुनसान जगह पर बुलाया, जहां दुष्कर्म का प्रयास करने पर महिला ने विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई को एक मजदूरी करने वाली महिला रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी रात पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसकी पहचान बाद में भगवंतीन साहू के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के सिर, चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। पुलगांव थाना पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शुरुआत में यह मामला एक ब्लाइंड मर्डर था, जिसे सुलझाने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा, इलाके के लोगों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों से भी गहन पूछताछ की गई। तकनीकी सबूतों और मिले सुरागों के आधार पर पुलिस का शक राइस मिल कर्मचारी हर्ष यादव और मैकेनिक नितेश ठाकुर पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब उनके सामने पुख्ता साक्ष्य रखे गए तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन वे बाइक से घूम रहे थे और शराब पी रहे थे। तहसील कार्यालय के पास उनकी मुलाकात महिला से हुई। दोनों ने उसे पैसों का लालच देकर ई-रिक्शा से पुलगांव नाला के पुराने पुल के पास स्थित सुनसान इलाके में ले गए। वहां दोनों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो डर कर आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपियों के पास पैसे नहीं थे, उन्होंने अपना मोबाइल बेचकर घूमने निकले थे और पैसों के लेनदेन को लेकर भी महिला से विवाद हुआ था।

जांच में सामने आया कि पहले हर्ष यादव ने गमछे से महिला का गला दबाया। इसके बाद नितेश ठाकुर ने पास पड़े एक बड़े पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। हर्ष ने भी उसी पत्थर से हमला किया, जिससे गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी पैदल पुलगांव चौक पहुंचे और वहां से लिफ्ट लेकर चंदखुरी फरार हो गए। पुलिस से बचने के लिए दोनों ने अपने कपड़े बदल दिए; एक ने कपड़े धोकर छिपा दिए, जबकि दूसरे ने अपने कपड़े घर में रखवा दिए ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!