Uncategorized

युवक को चप्पल से पीटकर जबरन कहलवाया ‘बाप बोल’, गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने आरोपी को पोल से बांधकर कूटा, भेजा जेल

15 अगस्त विज्ञापन


आरोपित युवक खिलावन साहू पर आरोप है कि यह युवक बदमाश ग्रुप से है, जो ग्राम पंचायत खरतुली के कुछ युवकों का वीडियो बनाया है, जिसमें बाप बोल कहकर युवक की …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 10:47:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 10:47:27 PM (IST)

धमतरी में बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल।

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर ‘बदमाश ग्रुप’ का आतंक
  2. धमतरी में बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
  3. आरोपी खिलावन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू‌ट्यूब में रीलबाजी के लिए समय-समय पर कई घटनाएं सामने आ रही हैं, इसमें से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें लोहरसी का एक युवक खरतुली के कुछ युवकों को चप्पल से पिटाई कर बाप बोल कहकर वीडियो बना और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

इसके बाद उस युवक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे बांधकर रखा और 112 में डायल कर पुलिस के हवाले किया। यह भी चर्चा है कि पहले ग्रामीणों ने रीलबाज युवक की जमकर धुनाई की है, इसके बाद पुलिस को सौंपा है।

ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पोल से बांधा

अर्जुनी थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खरतुली से डायल 112 को फोन आया। पुलिस वहां पहुंची, तो ग्रामीणों ने ग्राम लोहरसी निवासी खिलावन साहू को बांधकर रखा हुआ था और वहां ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस ने उसे पकड़कर थाना लाया और अब उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपित युवक खिलावन साहू पर ग्रामीणों का आरोप है कि यह युवक बदमाश ग्रुप से है, जो ग्राम पंचायत खरतुली के कुछ युवकों का वीडियो बनाया है, जिसमें बाप बोल कहकर युवक की चप्पल से पिटाई करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उस युवक को गांव पहुंचने पर पोल से बांधकर रखा। लोगों में यह भी चर्चा है कि पहले तो कुछ ग्रामीणों ने इसकी जमकर पिटाई की है, इसके बाद डायल 112 को जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- चलती स्कूटी से अचानक बाहर निकला सांप का फन, डर के मारे सड़क पर गाड़ी छोड़ भागी युवती, मची अफरा-तफरी

चप्पल पर थूककर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो आया सामने

थूककर युवक की पिटाई किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल रील में कुछ युवक एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उसे पीटते समय उससे बाप बोल कहने के लिए मजबूर किया जा रहा है और चप्पल पर थूककर उसकी पिटाई किया जा रहा है।

वीडियो में पीड़ित युवक बदमाशों से मिन्नतें करता दिखाई दे रहा है। वह माफी मांगते हुए खुद को छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन बदमाशों द्वारा लगातार उसके साथ मारपीट किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक धमतरी जिले के ग्राम खरतुली निवासी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!