Uncategorized

व्यापारी के घर से 44 लाख की चोरी, बदमाशों ने 4 सोने के बिस्किट समेत कैश किया पार, CCTV का DVR भी गायब | 44 lakh stolen from businessman’s house

15 अगस्त विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर में हर हमेशा चोरी की घटनाएं हो रही है। इसको लेकर पुलिस गस्त भी सवाल खडे़ होने लगे हैं। वहीं जानकारी के अनुसार शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनियानगर निवासी अनुप अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गए थे। इस दौरान उनका बेटा आदित्य अग्रवाल अपने एक दोस्त के साथ घर पर रह रहा था।

22 जून की रात आदित्य और उसके दोस्त ने पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर किया और खाने-पीने के बाद दोनों घर में सो गए। अगले दिन 23 जून की सुबह करीब 9 बजे आदित्य का दोस्त अपने घर चला गया। इससे सुबह 11 बजे घर पर काम करने वाला स्टाफ पहुंचा तो उसने देखा कि आदित्य की तबीयत ठीक नहीं थी और वह बात भी नहीं कर पा रहा था।

ऐसे में दोपहर करीब 2.30 बजे आदित्य के दोस्त ने स्टाफ को फोन कर उसकी स्थिति पूछी, तब उसे बताया गया कि आदित्य को अस्पताल लेकर जा रहे हैं। वहीं उपचार कराकर रात करीब 8 बजे घर कर आदित्य सो गया। 24 जून की सुबह आदित्य सो कर उठा तो उसने भवन के दूसरे तल पर रखी अलमारी की जांच की तो पाया कि उसमें रखा सोने की बिस्किट का पैकेट गायब था। उसमें चार बिस्किट (प्रत्येक करीब 100 ग्राम) थे। जिससे रात 8 बजे माता-पिता के घर लौटने पर आदित्य ने उन्हें इसकी जानकारी दी, जिससे परिवार स्तब्ध रह गया।

यह भी पढ़ें

Crime News: चिलम बेचने वालों की अब खैर नहीं! पुलिस का एक्शन मोड ऑन, दुकानें होंगी सील

नकदी और सोने की अंगूठी चोरी

पीड़ित अनुप अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि कार्यालय की अलमारी का एक दरवाजा और दराज खुला था। उसमें रखे 3 लाख 40 हजार रुपए नगद और दो सोने की अंगूठियां (मूल्य करीब 1 लाख रुपए) भी गायब थे। अज्ञात चोरों ने इस चोरी को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।

वहीं पीड़ित की पत्नी श्यामा अग्रवाल ने अपने अतिथि बुटिक संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पाया कि डीवीआर और पीओई स्विच गायब है। साथ ही सभी कैमरे और तार अस्त-व्यस्त थे। इससे चोरों ने सबूत मिटाने के उदेश्य से सुनियोजित ढंग से वोरी की वारदार को अंजाम दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

चोरी की इस बड़ी घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस घर पर काम करने वाले स्टाफ से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को कुछ खास सबूत हाथ नहीं लगी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!