Uncategorized

विधायक सावित्री मडावी ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया: अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकारा, 25 केंद्रों पर खरीदी शुरू नहीं – Kanker News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में धान खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था का अंबार है। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मडावी ने 17 नवंबर को चारामा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को फटकार लगाई। उनके हस्तक्षेप के बाद केंद्र पर धान खरी

.

ब्लॉक के कुल 25 धान खरीदी केंद्रों में से चारामा को छोड़कर अन्य किसी भी केंद्र पर चौथे दिन भी धान खरीदी शुरू नहीं हो पाई है। 17 नवंबर को केवल 12 किसानों को टोकन जारी किए गए थे, लेकिन खरीदी ठप रही।

सहकारी समिति के कर्मचारियों और ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण धान खरीदी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। हड़ताल के चलते कर्मचारियों के स्थान पर पटवारी और ग्रामीण कृषि अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बारदाने की व्यवस्था नहीं

15 नवंबर को धान खरीदी शुरू होने के बावजूद, 17 नवंबर को केंद्रों पर हमाल (मजदूर) और बारदाने की व्यवस्था नहीं थी। चारामा, आवरी, हरादूला, मरकाटोला और पूरी सहित ब्लॉक के सभी खरीदी केंद्रों पर सोमवार को भारी अव्यवस्था देखी गई। कई किसानों को टोकन मिलने के बावजूद खरीदी शुरू न होने से वे आक्रोशित थे।

किसानों ने ब्लॉक में व्याप्त अव्यवस्था की सूचना विधायक सावित्री मडावी को दी थी, जिसके बाद वे चारामा खरीदी केंद्र पहुंचीं। विधायक के पहुंचते ही खरीदी प्रभारी, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी केंद्र पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि इस सरकार में किसान धान के बीच खाद के लिए बेहद परेशान रहा और अब ध्यान खरीदी के लिए भी बहुत परेशान है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!