Uncategorized
वीडियो कॉल पर Police बनकर डरा रहे ठग! जानिए क्या है ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नया जाल, रायपुर पुलिस ने किया सतर्क | Digital Arrest Scam Raipur Police Cyber Fraud Alert

Digital Arrest Scam: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और लोगों को किसी मामले में फंसाने या गिरफ्तारी का डर दिखाते हैं। इसके बाद वे पैसे ट्रांसफर कराने या निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असली पुलिस कभी भी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी या किसी प्रकार की “डिजिटल अरेस्ट” की कार्रवाई नहीं करती है।
15 अगस्त विज्ञापन




