छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

वंदे मातरम् पर राजनीति कर जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा : उस्मान बेग

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) रायगढ़ – वंदे मातरम् को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस और सोनिया गांधी जी पर लगाए जा रहे लगातार आरोपों पर युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देश की आजादी, संघर्ष और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा है, लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने की कोशिश कर रही है।

उस्मान बेग ने कहा कि एक वीडियो के कुछ सेकंड को आधार बनाकर सोनिया गांधी जी पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाना भाजपा की ओछी राजनीति है। कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि सोनिया गांधी जी का इशारा वंदे मातरम् रोकने के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय से खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के लिए बैठने की व्यवस्था को लेकर था। कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् का गायन हुआ और उसे रोका नहीं गया।

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस का स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक देश की एकता और लोकतंत्र के लिए संघर्ष का इतिहास रहा है, उसे भाजपा से राष्ट्रभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है।

जनता के असली सवालों से ध्यान भटकाने का प्रयास

उस्मान बेग ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से परेशान है, आम आदमी महंगाई से परेशान है, किसान अपनी समस्याओं को लेकर चिंतित है, महिलाएं सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल उठा रही हैं तथा विद्यार्थी शिक्षा, रोजगार और भविष्य को लेकर चिंतित हैं। समाज के हर वर्ग की अपनी समस्याएं हैं।

उन्होंने कहा कि “जब जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसान, महिला, युवा और विद्यार्थियों के सवालों का जवाब मांगती है, तब ऐसे राजनीतिक विवाद खड़े कर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जाती है, ताकि लोग इन्हीं विवादों में उलझे रहें और अपने मूल सवालों को भूल जाएं।”

उन्होंने भाजपा से सीधा सवाल करते हुए कहा-

“वंदे मातरम् पर राजनीति करने से क्या बेरोजगार युवा को रोजगार मिल जाएगा? क्या महंगाई कम हो जाएगी? क्या किसान की समस्या खत्म हो जाएगी? क्या विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा? क्या महिलाओं की समस्याओं का समाधान हो जाएगा?”

उस्मान बेग ने कहा कि देशभक्ति किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं है। तिरंगा, वंदे मातरम् और भारत की एकता हर भारतीय का गौरव है।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं करेगी और महंगाई, बेरोजगारी, किसान, महिला, युवा, विद्यार्थी तथा आम जनता के हर सवाल को मजबूती से उठाती रहेगी।

“भाजपा को विवादों की राजनीति छोड़कर अब जनता के असली सवालों का जवाब देना चाहिए।”

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!