Uncategorized

US: ‘होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान को न दें टोल’, अमेरिका ने कंपनियों को दी चेतावनी; लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध

15 अगस्त विज्ञापन


अमेरिका के वित्त विभाग ने शुक्रवार को शिपिंग कंपनियों और समुद्री ऑपरेटरों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि अगर कोई कंपनी होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकलने के बदले ईरान को किसी भी तरह का भुगतान करती है, तो उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

ट्रेजरी विभाग ने क्या कहा?

ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने इस संबंध में एक सलाह जारी की है। विभाग को ऐसी खबरें मिली हैं कि ईरान जहाजों को डरा-धमका रहा है और सुरक्षित रास्ते के लिए ‘टोल’ के रूप में पैसों की मांग कर रहा है। अमेरिका ने साफ किया है कि यह भुगतान किसी भी रूप में हो, उस पर प्रतिबंधों का खतरा बना रहेगा।

भुगतान के तरीकों में नकद पैसा, डिजिटल करेंसी, या किसी संस्था को दिया गया दान भी शामिल हो सकता है। ईरान रेड क्रिसेंट सोसाइटी, बुनियाद मुस्तजाफन या ईरानी दूतावास के खातों के माध्यम से पैसा भेजना भी इसी दायरे में आएगा। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि लेनदेन का तरीका चाहे जो भी हो, जोखिम बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर रॉकेट से हमला, एक कांस्टेबल की मौत; दो घायल

नियमों के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकों और वहां की कंपनियों को ईरान सरकार के साथ किसी भी तरह के लेनदेन की मनाही है। वे न तो ईरान को कोई सेवा दे सकते हैं और न ही वहां से कोई सेवा ले सकते हैं। यह पाबंदी तब तक लागू रहेगी जब तक OFAC से इसकी विशेष अनुमति न मिल जाए।

चेतावनी केवल अमेरिकी कंपनियों के लिए नहीं

यह चेतावनी केवल अमेरिकी कंपनियों के लिए ही नहीं है। अगर कोई विदेशी कंपनी या व्यक्ति ईरान सरकार या उसकी सेना ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) के साथ लेनदेन करता है, तो उसे भी सजा भुगतनी पड़ सकती है। विदेशी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भी सावधान किया गया है। अगर वे इन लेनदेन में शामिल होते हैं, तो अमेरिका उनके लिए अपने बैंकिंग सिस्टम के दरवाजे बंद कर सकता है।

OFAC ने ईरान के डिजिटल एसेट एक्सचेंज के इस्तेमाल से भी बचने को कहा है। अमेरिका ईरान के पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल और शिपिंग सेक्टर पर अपनी नजर बनाए रखेगा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही की लगातार निगरानी कर रहा है। ईरानी बंदरगाहों या शिपिंग नेटवर्क के साथ काम करने वाली कंपनियों को भारी जोखिम उठाना पड़ सकता है।

अन्य वीडियो-




Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!