Current NewsEducationGovernment NewsLocal newsPoliticsSocial MediaSuvicharछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

नगरीय निकाय चुनाव 2024-25: वार्डों का आरक्षण जारी, देखिए जशपुर नगर पालिका की सूची….

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर :– छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 के लिए वार्डों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। राज्य के नगर पालिकाओं और परिषदों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों की घोषणा कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29-ए के तहत आरक्षण प्रक्रिया को पूरा किया गया है। यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार संपन्न हुई।

अनुसूचित जनजाति (मुक़्त) के लिए वार्ड 1, 7, 15, 16 और 17 आरक्षित किए गए हैं।

अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए वार्ड 4, 12 और 14 आरक्षित किए गए हैं।

अनुसूचित जाति (मुक़्त) के लिए वार्ड 18 और महिला के लिए वार्ड 6 आरक्षित हैं।

अनारक्षित (मुक़्त) वर्ग के लिए वार्ड 2, 3, 5, 9,10, 13 और 19 आरक्षित किए गए हैं।

अनारक्षित (महिला) वर्ग के लिए वार्ड 8, 11 और 20 आरक्षित किए गए हैं।

कुल 20 वार्डों की सूची में विभिन्न वर्गों और महिलाओं को प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।

देखिये सूची

यह आरक्षण सूची राज्य के नागरिकों के बीच सामाजिक समता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है। अब आगामी चुनावों के लिए प्रत्याशियों का चयन इस सूची के अनुसार किया जाएगा।

(सूची का पूरा विवरण संबंधित नगरीय निकाय कार्यालय जशपुर में उपलब्ध है।)

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!