{“_id”:”6850426604107b489d0702b5″,”slug”:”in-maharajganj-husband-poured-petrol-on-pregnant-wife-and-set-her-on-fire-doctor-removed-dead-baby-through-sur-2025-06-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP में खौफनाक वारदात: गर्भवती पत्नी पर पेट्रोल डाल पति ने लगाई आग, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाला गर्भ से मृत शिशु”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:42 PM IST
बताया जाता है कि पति पत्नी दोनों एक दूसरे पर शक करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार होती रहती थी। रविवार की रात भी यही बात हुई। पत्नी ने पति के चरित्र को लेकर लांक्षन लगाया तो पति ने भी उस पर लांक्षन लगाया।
नवजात – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के महराजगंज स्थित फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में आपसी विवाद को लेकर गर्भवती पत्नी पर पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इसी बीच पेट में बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार करीब 60 प्रतिशत झुलसी है। गर्भवती का ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया। मामले में आरोपी पति गोविंद पर केस दर्ज हुआ है। घटना के बाद से वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।