{“_id”:”6a59d9be37edcd7db400ff1f”,”slug”:”three-killed-two-injured-in-collision-between-scorpio-and-canter-on-pilibhit-highway-2026-07-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: चालक को झपकी और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, स्कॉर्पियो-कैंटर की भिड़ंत में गई थी तीन लोगों की जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बरेली-पीलीभीत निर्माणाधीन हाईवे पर स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ऑक्सीजन गैस के सिलिंडरों से भरे कैंटर से टकरा गई। हादसे में पंजाब के हरजीत सिंह (60), संतोख सिंह (62) व भिंदर कौर (52) की मौत हो गई।
स्कॉर्पियो और कैंटर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी और कैंटर की आमने-सामने हुई टक्कर में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों पंजाब के निवासी थे। वह लखीमपुर खीरी के पलिया से लौट रहे थे। गुरुवार को इनायतपुर गांव के पास हुए हादसे में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने उनको सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक को झपकी आने और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ।