Uncategorized

‘तुम्हारी बहुत याद आएगी’ पीयूष पांडे के निधन पर शाहरुख खान ने जताया शोक, अमिताभ बच्चन ने भी जाहिर किया दुख

15 अगस्त विज्ञापन


अभिनेता शाहरुख खान ने अपने करियर में कई विज्ञापनों में काम किया। इसी दौरान उन्हें विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे के साथ काम करने का मौका मिला। पीयूष के निधन की खबर सुनकर शाहरुख काफी दुखी हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धाजंलि दी है। 

पीयूष संग काम करने के अनुभव को किया साझा 

शाहरुख खान ने अपनी एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, ‘पीयूष पांडे के साथ काम करना और उनके साथ रहना हमेशा सहज और मजेदार लगता था। उनके बनाए एड का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। उन्होंने अपनी प्रतिभा को इतनी सहजता से पेश किया और भारत के विज्ञापन उद्योग में क्रांति ला दी। मेरे दोस्त, शांति से आराम करो। तुम्हारी बहुत याद आएगी।’   

 

 

ये खबर भी पढ़ें: ‘हमारा बजाज’ से लेकर ‘फेविकोल के जोड़’ तक, पीयूष पांडे ने यूं बदला एड जगत का चेहरा; अमिताभ तक थे इनके कायल

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में पीयूष को किया याद 

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में पीयूष पांडे को याद किया। वह लिखते हैं, ‘एक रचनात्मक प्रतिभा, एक मिलनसार मित्र और मार्गदर्शक हमें छोड़कर चले गए। हमारे दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। पीयूष पांडे का आज सुबह निधन हो गया। उनके द्वारा छोड़ी गई रचनात्मक कृतियां उनकी असीम रचनात्मकता का शाश्वत प्रतीक रहेंगी। स्तब्ध ! निशब्द हूं।’   


इन सेलेब्स ने भी जाहिर किया शोक 

पीयूष पांडे के निधन पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक जाहिर किया। इला अरुण भी पीयूष के निधन पर काफी दुखी हैं। सभी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख साझा किया। साथ ही पीयूष के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर भी बात की है।





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!