Uncategorized

Top News: मुर्शिदाबाद हिंसा पर हाईकोर्ट की समिति ने दी रिपोर्ट; अमेरिका में 175 बिलियन USD से बनेगा गोल्डन डोम

15 अगस्त विज्ञापन



देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट की तरफ से गठित जांच समिति की रिपोर्ट और इसमें अमर उजाला की रिपोर्ट का जिक्र किया जाना सबसे बड़ी खबर रही। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से घोषित 175 बिलियन डॉलर की गोल्डन डोम मिसाइल शील्ड परियोजना भी सुर्खियों में है। बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरों में पाकिस्तान में आतंकी संगठन के सह-संस्थापक हमजा पर जानलेवा हमले और उसकी हालत नाजुक होने की खबर भी चर्चा में है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज का रिटायर होने से केवल 13 दिन पहले पद छोड़ना और विदाई समारोह में ‘गलत इरादे से तबादला’ किए जाने का बयान भी चर्चा में है। तकनीक की दुनिया में गूगल की सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस और इसमें सीईओ सुंदर पिचाई की तरफ से किए गए बड़े एलान सुर्खियों में रहे। खेल जगत में आईपीएल में जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की विदाई की खबर चर्चा में रही, जबकि मनोरंजन और सिनेमा जगत में अभिनेता आमिर खान की पत्नी रहीं निर्माता किरन राव को शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी चुने जाने की खबर सर्वाधिक चर्चा में रही। इसके अलावा व्यापार जगत में भारत में गेहूं के बंपर उत्पादन के कारण महंगाई के मोर्चे पर राहत के आसार की खबर सुर्खियों में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें…




Trending Videos

Top Headline Today Big News 21st May 2025 IPL US Golden Dome West Bengal Business Sports Politics hindi news

2 of 13

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा। (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला


Murshidabad: अमर उजाला की रिपोर्ट पर मुहर; अदालत की जांच समिति ने कहा- हिंदुओं को निशाना बनाया, पुलिस मूकदर्शक

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। हाईकोर्ट की तरफ से गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हिंसा के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाया गया। हिंसा के समय राज्य की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जांच समिति के मुताबिक हिंसा में तृणमूल नेता शामिल रहे। विधायक के सामने ही घरों में आग लगाई गई। इस रिपोर्ट के सामने आते ही अमर उजाला की रिपोर्ट पर भी मुहर लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Big News 21st May 2025 IPL US Golden Dome West Bengal Business Sports Politics hindi news

3 of 13

डोनाल्ड ट्रंप ने गोल्डन डोम मिसाइल शील्ड का एलान किया
– फोटो : एएनआई / रॉयटर्स


US Golden Dome: विदेशी मिसाइल हमलों के खिलाफ अमेरिकी कवच ‘गोल्डन डोम’; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने देश के 40वें राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का जिक्र करते हुए कहा, मिसाइल हमले से बचाव के लिए ये तकनीक पहले उपलब्ध नहीं थी, लेकिन वे यह ऐतिहासिक घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस शील्ड की मदद से विदेशी मिसाइल हमलों से बचाव करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबरें


Top Headline Today Big News 21st May 2025 IPL US Golden Dome West Bengal Business Sports Politics hindi news

4 of 13

पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज
– फोटो : फ्रीपिक


PAK Terrorist Hamza: पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी हमजा पर जानलेवा हमला; गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

पाकिस्तान में एक और आतंकवादी पर जानलेवा हमला हुआ है। हाफिज सईद के साथ मिलकर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा की स्थापना करने वाले हमजा पर लाहौर में कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत बेहद ही गंभीर बताई गई है। दो दिन पहले ही हाफिज के ही करीबी अबु सैफुल्ला खालिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, आधिकारिक स्रोत से हमजा पर हमले की पुष्टि नहीं हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Big News 21st May 2025 IPL US Golden Dome West Bengal Business Sports Politics hindi news

5 of 13

न्यायमूर्ति दुप्पाला वेंकट रमण और एपी हाईकोर्ट की इंदौर पीठ
– फोटो : mphc.gov.in/ani


‘गलत इरादे से तबादला’: MP हाईकोर्ट जज ने रिटायरमेंट से 13 दिन पहले पद छोड़ा; भावुक होकर कहा- भगवान माफ नहीं…

जस्टिस डीवी रमण ने कहा, मैंने 19 जुलाई, 2024 को और फिर 28 अगस्त, 2024 को सुप्रीम कोर्ट में औपचारिक अभ्यावेदन प्रस्तुत किए, जिसमें अपनी पत्नी की चिकित्सा स्थिति की गंभीरता को दोहराया था। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, लेकिन इन अभ्यावेदनों पर न तो विचार किया गया और न ही इसे अस्वीकार किया गया। पिछले मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल के दौरान की गई एक अन्य अपील भी अनुत्तरित रही। यहां पढ़ें पूरी खबर




Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!