{“_id”:”698a3363112635704b033ef3″,”slug”:”t20-world-cup-2026-india-vs-pakistan-match-on-15-feb-in-colombo-pcb-agrees-mohsin-naqvi-makes-u-turn-know-2026-02-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”T20 WC 2026: अपनी बात से कैसे पलटा PAK? भारत से मैच खेलने को हुआ राजी, ICC के चाबुक से पस्त पड़े नकवी के तेवर”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:50 AM IST
टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच का बहिष्कार करने की घोषणा करने वाले पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है। सोमवार को शहबाज शरीफ की सरकार ने इस बात का एलान किया है कि उनकी राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में मैच खेलेगी।
जय शाह-पाकिस्तान टीम-मोहसिन नकवी – फोटो : ANI/PTI
विस्तार
लौट के बुद्धु घर को आए….! पाकिस्तान सरकार के हालिया घटनाक्रमों पर यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले ग्रुप मैच के बहिष्कार का एलान करने वाली शहबाज सरकार आखिरकार सोमवार (9 फरवरी) को बैकफुट पर आ गई। पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को निर्देश दिया कि उनकी राष्ट्रीय टीम कोलंबो में रविवार को भारत के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक न हो सके, इसके लिए पहले बांग्लादेश ने भरपूर कोशिश की और उसके बाद पाकिस्तान ने पूरा जोर लगाया। लेकिन दोनों ही अपने मंसूबों में नाकाम रहे। हम यहां आपको पूरे विवाद के विषय में बता रहे हैं। आइये जानते हैं…