Uncategorized

स्वाद के शौकीनों ने चंद घंटों में खाली किए फुटू से भरे थैले

15 अगस्त विज्ञापन

जंगलों से निकलने वाले प्राकृतिक स्वाद फुटू का खुमार अब बेनूर इलाके में सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार सुबह बेनूर बस स्टैंड का नजारा साप्ताहिक बाजार जैसा दिखा। दूर-दराज के गांवों से ग्रामीण थैलों में भरकर फुटू बेचने पहुंचे। अंदरूनी गांवों से भी लोग आए। सुबह से बस स्टैंड परिसर में फुटू विक्रेताओं का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों की नजर ताजे फुटू से भरे थैलों पर पड़ी। राहगीर भी रुके। खरीदारी शुरू हो गई। देखते ही देखते बस स्टैंड क्षेत्र गुलजार हो गया। मेले जैसा माहौल बन गया। बरसात के मौसम में जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगने वाला फुटू स्वाद और सेहत के लिहाज से खास माना जाता है। बस स्टैंड पर फुटू बिकने की खबर फैली। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे। रास्ते से गुजरने वाली गाड़ियों में सवार लोग भी गाड़ियां रोकते दिखे। फुटू की कीमत पूछी। खरीदारी की। खरीदारों की भीड़ के चलते बस स्टैंड पर काफी देर तक चहल-पहल रही। ग्रामीणों ने जंगलों से चुनकर लाए ताजे फुटू की जमकर बिक्री की। खरीदारों ने मनपसंद फुटू चुने। मोल-भाव किया। कुछ ही देर में ग्रामीणों के ज्यादातर थैले खाली हो गए। लोग फुटू लेकर खुशी-खुशी घरों की ओर रवाना हुए।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!