Uncategorized

सूरजपुर में पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर: 250 से अधिक लोगों की हुई जांच, डॉक्टरों ने दी नियमित चेकअप की सलाह – Surajpur News

15 अगस्त विज्ञापन


सूरजपुर में पुलिस जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सूरजपुर में पुलिस जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर रक्षित केंद्र स्थित सामुदायिक भवन में 11 जून 2025 को यह शिविर लगाया गया।

.

जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने शिविर में लोगों की जांच की। इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य परीक्षण किए गए। करीब 250 पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया।

एसएसपी बोले- पुलिसकर्मियों का स्वस्थ रहना जरूरी

डीआईजी-एसएसपी ठाकुर ने कहा कि पुलिसकर्मियों का स्वस्थ रहना जरूरी है। व्यस्तता के कारण वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। इस तरह के शिविरों से उन्हें समय रहते बीमारियों का पता चल जाता है।

शिविर में एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, निरीक्षक प्रकाश राठौर, जावेद मियादांद समेत पुलिस लाइन, थाना व चौकी के कर्मचारी मौजूद रहे। डीआईजी ने शिविर में आए डॉक्टरों और उनकी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!