Uncategorized
सूरजपुर में 26 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला शव

सूरजपुर: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल की 26 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिक्षिका का शव उनके घर में फंदे पर मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
15 अगस्त विज्ञापन




