Uncategorized

स्कूल छत से गिरी छात्रा, प्राचार्य ने मामला दबाया: 6 दिन से बिना इलाज घर पर, मां के पास पैसे नहीं – Gaurela News

15 अगस्त विज्ञापन




पेंड्रा के शासकीय हाई स्कूल भांडी में एक आदिवासी छात्रा स्कूल की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि प्राचार्य ने मामले को दबाने की कोशिश की और छात्रा को तत्काल इलाज नहीं मिला। यह घटना 15 जनवरी, गुरुवार को हुई जब कक्षा 9वीं की छात्रा संतोषी स्कूल की छत पर पढ़ाई कर रही थी। घायल छात्रा संतोषी दर्द से तड़पती हुई अपने सहपाठियों के साथ घर पहुंची। दो दिन बाद, जब उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, तो एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद भी उसे न तो प्लास्टर चढ़ाया गया और न ही कोई दवा दी गई। परिजनों का आरोप है कि उन्हें एक्स-रे रिपोर्ट की कॉपी भी नहीं दी गई, जो केवल प्राचार्य के मोबाइल में थी। मामला बढ़ने पर दोबारा एक्स-रे कराया गया और छात्रा को सिर्फ पट्टी बांधकर घर पर आराम करने को कहा गया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीश तिवारी ने इस मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, छात्रा की मां ने बताया कि उनके पति नहीं हैं और वह मजदूरी करके दो बेटियों का पालन-पोषण करती हैं। उनके पास बेटी के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं, जिसके कारण संतोषी पिछले 6 दिनों से बिना उचित उपचार के घर पर है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!