Uncategorized

सिंधी काउंसिल का 7 सितंबर को फ्री मेडिकल कैंप: रायपुर में मरीजों का हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन का मौका, एक्सपर्ट डॉक्टर देंगे सलाह – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


रायपुर में 7 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई और सिंधु डॉक्टर्स फोरम के संयुक्त प्रयास से रायपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 सितंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल,

.

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि इस शिविर में आम लोगों के लिए कई जरूरी स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी, जिनमें CBC (ब्लड टेस्ट), शुगर टेस्ट, यूरिन टेस्ट, बीपी, ECG, TSH, लिपिड प्रोफाइल, BMI, यूरिक एसिड और RFT शामिल हैं।

शिविर में एक्सपर्ट डॉक्टर देंगे सेवाएं

ललित जैसिंघ ने बताया कि इस शिविर में अलग-अलग रोगों के एक्सपर्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें डॉ. संदीप दवे (जनरल सर्जरी), डॉ. पंकज धाबलिया व डॉ. भरत अग्रवाल (हड्डी रोग), डॉ. पवन जैन (शिशु रोग), डॉ. विनोद आहूजा (कार्डियक सर्जन), डॉ. अजीत शदाणी (मेडिसिन), डॉ. प्रवाश चौधरी (किडनी रोग), डॉ. रवि जायसवाल (कैंसर रोग), डॉ. हितेश दुबे (लीवर विशेषज्ञ), डॉ. संजय शर्मा (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. चेतना रमानी (स्त्री रोग), डॉ. उज्ज्वला वर्मा (त्वचा रोग), डॉ. ललित निहाल व डॉ. साकेत अग्रवाल (पेट रोग), डॉ. नवीन खूबचंदानी (प्लास्टिक सर्जन), डॉ. निखिल मोतीरमानी (हृदय रोग), डॉ. बबलेश महावार (दर्द प्रबंधन) और डॉ. नीलिमा आहूजा (दंत रोग) शामिल होंगे।

शिविर के आयोजन में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ के मार्गदर्शन में महामंत्री सुनील कुकरेजा, डॉ. गोपाल चावला, तेजकुमार बजाज, खानचंद कोडवानी, मुरलीधर शादीजा, सुरेश खिलनानी, चंदर देवानी, महेश खिलनानी, धनेश मटलानी और रितेश वाधवा का सक्रिय सहयोग रहेगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए यहां करें संपर्क

इस शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन के लिए इन सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं: सुधीर रमानी (7828801819), डॉ. प्रकाश कटारिया (9713375951), रितेश वाधवा (9926459911), धनेश मटलानी (9329103090), राजेश रेलवानी (7869453212), चंदन जैसिंघ (9826523000), रोशन आहूजा (9826291791) और मनोज गोगिया (9329521972)। यह शिविर आम लोगों के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और समय पर जांच की सुविधा देने का एक सराहनीय प्रयास है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!