रायपुर

सिंहदेव बोले- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका:कहा- 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट, भूपेश-देवेंद्र में टकराव नहीं

15 अगस्त विज्ञापन

कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि आने वाले समय में संगठन की तरह चुनाव में भी युवाओं की ज्यादा भागीदारी रहेगी। 50 साल से कम उम्र के युवाओं को ज्यादा टिकट दिए जा सकते हैं। सिंहदेव ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और AICC सचिव देवेंद्र यादव के बीच टकराव की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जब ढाई साल के CM वाले मुद्दे पर चर्चा चल रही थी, तब देवेंद्र यादव भूपेश बघेल के साथ खड़े थे। बिलासपुर में हुए संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर को लेकर सिंहदेव ने कहा कि इसका मतलब किसी एक चुनाव की तैयारी करना नहीं है। कांग्रेस का फोकस बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आगे की तैयारी पर है। दरअसल, 2028 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेता संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविरों के जरिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बात कह रहे हैं। वहीं सिंहदेव ने साफ किया कि यह शिविर सिर्फ 2028 के चुनाव को ध्यान में रखकर आयोजित नहीं किया गया है। कांग्रेस में युवाओं की रहेगी बड़ी भागीदारी टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस संगठन में अब युवा नेतृत्व को बड़ी भूमिका देने की तैयारी के संकेत दिए हैं। बिलासपुर में चल रहे संभाग स्तरीय 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि, आने वाले समय में 50 साल से कम उम्र के लोगों को संगठन में ज्यादा अवसर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधि चुनकर सामने आ रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा में भी युवा नेतृत्व आगे बढ़ रहा है। ऐसे में संगठन के ढांचे में भी इसका असर दिखाई देना स्वाभाविक है। चुनाव में युवाओं की भागीदारी के संकेत कांग्रेस के टिकट वितरण में संगठन की तरह 50 साल के कम उम्र के युवाओं को मौका देने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि, आने वाले समय में यह नियम लागू हो सकता है। वैसे भी कांग्रेस में पंचायती राज, नगरीय निकाय के चुनाव में युवा चुनकर आते हैं, उन्हें अवसर दिया गया है। सांसद और विधायक के चुनाव में भी समय के साथ यह निश्चित होगा कि कम उम्र के लोगों को ज्यादा अवसर मिले। संगठन में लागू होंगे उदयपुर शिविर के फैसले सिंहदेव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य केवल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि उदयपुर चिंतन शिविर-2022 में लिए गए फैसलों को संगठन में लागू करना है। बिलासपुर के बाद सरगुजा और फिर रायपुर संभाग में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस को एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने वाला मजबूत संगठन बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इन वर्गों की संगठन में कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने की दिशा में काम किया जा रहा है। युकां चुनाव में गुटबाजी नहीं, सभी मिलकर काम करेंगे यूथ कांग्रेस चुनाव में एक पद के लिए कई दावेदार होने को सिंहदेव ने स्वाभाविक बताया। उनका कहना है कि, चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होना चाहिए और वरिष्ठ नेताओं को अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि देश में जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, उनसे चिंतित लोग कांग्रेस से जुड़कर देशहित में काम करना चाहते हैं। आवास पर कहा- श्वेत-पत्र जारी करे केंद्र और सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सिंहदेव ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले 18 लाख आवास की बात कही गई थी, बाद में केंद्र की ओर से 9 लाख आवास की बात सामने आई और अब 11 लाख का आंकड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने सरकार से श्वेतपत्र जारी कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की, जिससे यह पता चल सके कि कितने आवास स्वीकृत हुए, कितने बने और कितने परिवारों को इसका लाभ मिला। प्रशिक्षण शिविर में ये रहे मौजूद प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने शिविर को संबोधित किया। शिविर में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, सियाराम कौशिक, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री समेत कांग्रेस के पदधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। …………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… महंत बोले- कांग्रेस के सभी विधायक टाइगर: बिलासपुर में कहा- बीजेपी में टूट की स्थिति, CM को मंत्रियों के काम का पता नहीं बिलासपुर में कांग्रेस के संभाग स्तरीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस में टूट-फूट के सवाल पर डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!