Games

श्रेयस अय्यर भारत के नए टी-20 कप्तान बन सकते हैं

15 अगस्त विज्ञापन

श्रेयस अय्यर भारत के नए टी-20 कप्तान बन सकते हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है। वहीं बैटर तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाए जाने की संभावना है। भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए किया जाएगा।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया जाएगा। 6 जून को होने वाली सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में अय्यर भी शामिल हो सकते हैं।

श्रेयस की ढाई साल बाद टी-20 टीम में वापसी

श्रेयस ने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। टीम कॉम्बिनेशन के चलते वे टीम से बाहर थे। इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन वर्ल्ड कप की तैयारियों के कारण उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला। अब लगभग ढाई साल बाद उनकी नेशनल टीम में वापसी हो रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!